Breaking News

समझौता न करने पर पत्रकार के पिता का मारकर हाथ तोड़ा मुकदमा दर्ज।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

इसके पहले भी हुई है मारपीट समझौता करने का बनाया जा रहा था दबाव।

आज़मगढ़: पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पत्रकार के पिता का समझौता न करने पर मारपीट कर हाथ तोड़ दिया, पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।  

जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी अरविंद कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्व महातम लाल श्रीवास्तव ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि एक विवाद में चंद्रशेखर व राजेश ने 30 मई 2024 को हमें मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें मेरे भाई का हाथ टूट गया था। जिसका मुकदमा उचित धाराओं में संबंधित थाने पर दर्ज है। विपक्षियों द्वारा लगातार कई दिनों से इस मामले में सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा था, अरविंद श्रीवास्तव के पुत्र आदर्श श्रीवास्तव आजमगढ़ जनपद में ही पत्रकारिता करते हैं, उनसे भी इस मामले में समझौता करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित ने इस मामले में सुलह समझौता करने से इंकार कर दिया। इसके बाद चंद्रशेखर व राजेश ने साजिश करते हुए कल शाम लगभग 7:45 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों से चंगईपुर स्थित ईंट भट्ठे चौराहे पर मरवा कर मेरे हाथ को तुड़वा दिया। साथ हमें बहुत से चोटे भी आई है। इस घटना में चंद्रशेखर व राजेश का पूर्ण रूप से हाथ है यह लोग दबंग किस्म के व्यक्ति हैं पूर्व में कई घटना कर चुके हैं। व करवा चुके हैं। भविष्य में यह लोग सुलह न करने पर जान से मार सकते हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

और नया पुराने