Breaking News

स्थापना दिवस को लेकर भारत परिषद संगठन की बैठक हुई संपन्न।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सामाजिक संगठन भारत परिषद के मुख्य पदाधिकारी की बैठक सगड़ी तहसील प्रांगण में 8 अगस्त को स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत परिषद संगठन के प्रदेश महासचिव बेचू यादव व संचालन सुरेश यादव जिला अध्यक्ष ने किया।
 
सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आँखीपुर बाजार में स्थापना दिवस कार्यक्रम किया जाएगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्र भूषण पांडेय राष्ट्रीय अध्यक्ष व अध्यक्षता अजीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को जी जान से लग जाने का आह्वान किया गया। संगठन का यह 33वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आज की इस बैठक में मुख्य रूप से बेचू यादव प्रदेश महासचिव, विजय नारायण यादव मंडल अध्यक्ष, राजेश कुमार यादव पूर्वांचल सचिव, धनंजय चौबे पूर्वांचल प्रभारी, सुरेश यादव जिला अध्यक्ष, गुड्डू मौर्य जिला संगठन मंत्री, उदयभान यादव ब्लॉक अध्यक्ष हरैया, सत्यदेव विश्वकर्मा ब्लॉक अध्यक्ष महाराजगंज, विवेकानंद पाठक ग्राम सभा सदस्य हरैया, हरिराम चौहान, मुंशी चौहान भारत परिषद संगठन अध्यक्ष सुरेश कुमार सहदुल यादव मंडल सचिव, चंद्रजीत, अर्जुन राम प्रजापति, जिला अध्यक्ष मऊ बृजेश तिवारी, रमेश पटेल, छोटेलाल मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने