आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
सगड़ी-आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक के पास सरोज होम्योपैथिक क्लिनिक एंड फार्मेसी का डॉ शशांक जायसवाल के पिता दयाशंकर जायसवाल और माता ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इस दौरान क्लीनिक के संचालक डॉक्टर शशांक जायसवाल ने बताया कि हमारे यहां होम्योपैथिक दावों द्वारा पेट, श्वास, त्वचा, नसों, खासतौर से नशे से मुक्ति और महिलाओं पुरुषों की तमाम बीमारियों का होम्योपैथिक दवाओं द्वारा इलाज किया जाएगा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया जाएगी। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया कि होम्योपैथिक चिकित्सा का लाभ लें। वर्तमान समय में होम्योपैथिक मानव जीवन के लिए सबसे उपयोगी चिकित्सा व्यवस्था है।