आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के लाटघाट क्षेत्र के बी.आर.वर्मा महिला महाविद्यालय जोकहरा लाटघाट पर सामाजिक संगठन सरदार सेना द्वारा सामाजिक स्थिति एवं राजनीतिक विषयों चिंतन गोष्ठी और संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित चंद सिंह पटेल ने किया संचालन नागेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर डॉ आर.एस. पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सेना ने कहा कि वर्तमान सरकार जो सरकारी आरक्षण है उसी में कटौती कर रही है जबकि वर्तमान स्थिति के हिसाब से दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यको को और बढ़ा कर आरक्षण दिया जाना चाहिए। प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण की मांग किया। हक नहीं मिलने पर लड़ाई के लिए सबको तैयार रहने के लिए कहा। सुरेश वर्मा, नारद सिंह पटेल, श्रीनिवास पटेल, विजय सिंह पटेल सूरज राम ग्राम प्रधान, परमानंद सिंह पटेल मंडल अध्यक्ष, कमलेश गोड़ पूर्व प्रधान आदि लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम के बाद संगठन विस्तार किया गया। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम नगीना पटेल, उपाध्यक्ष रामकेश पटेल, महामंत्री संदीप पटेल, संगठन सचिव कमलेश कुमार गौड़, प्रचार प्रसार सचिव प्रवीण कुमार पटेल साहब चौहान, जिला कोषाध्यक्ष योगेंद्र पाल को बनाया गया। नवनिर्वाचित सरदार सेवा के पदाधिकारी को हाथ में घोषणा पत्र देकर और फूल का माला पहनकर स्वागत किया गया।