आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी शंकर यादव द्वारा अपने पिता शिवदत्त यादव व माता भूलनी देवी की संयुक्त रूप से नौवीं पुण्यतिथि अपने पैतृक आवास बड़ेगांव पूनापार जीयनपुर में मनाई।
शंकर यादव ने अपने पिता शिवदत्त यादव माता भूलनी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया, वही शंकर यादव के पुत्र सौरभ यादव ने भी अपने दादा व दादी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर बसपा नेता शंकर यादव ने कहा कि- भगवान से बड़ा माता-पिता होते हैं मैं आज के युवा पीढ़ी से यही निवेदन करता हूं कि जब तक माता-पिता जिंदा है उनकी सेवा करनी चाहिए क्योंकि उंगली पकड़ के चलना माता पिता सिखाते हैं। हर साल मैं अपने माता-पिता की पूर्णतिथ 18 जुलाई को मनाता हूँ।
सभी को माता-पिता का आदर व सम्मान करना चाहिए। भगवान ना मंदिर में मिलता है ना गिरजाघर में ना मस्जिद में भगवान माता पिता के चरणों में मिलता है।
माता-पिता जिसके साथ है उसके साथ सारी शक्तियां साथ हैं। आप माता-पिता का सम्मान करेंगे आदर करेंगे उनकी सेवा करेंगे तो आप कभी जीवन में दुखी नहीं रहेंगे और आगे ही बढ़ते जाएंगे।
साथ ही श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भूतपूर्व सैनिक त्रिलोकी यादव, बसपा युवा नेता विजय प्रताप यादव, वर्तमान प्रधान जितेंद्र पासवान, पूर्व प्रधान अंगद यादव, अनिल कुमार मौर्य, रविंद्र सिंह पटेल, आशादेवी, विजय यादव, वर्तमान प्रधान अमीरचंद यादव, ओमकार सिंह, रमेश यादव, जय प्रकाश तिवारी, संजय सिंह, आनंद यादव, राम बदन यादव, राम प्रकाश यादव आदि सैकड़ों सैकड़ों कि संख्या में लोगों ने श्रध्दा सुमन अर्पित किया।