Breaking News

झाड़ी में मिला अधेड़ का शव हत्या की आशंका।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

विद्युत उपकेंद्र अमुआरी नरायन पुर पर मीटर रीडर पर था कार्यरत।

पत्नी से घरेलू हिंसा एव रेप का मुकदमा चल रहा है।

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर कैथौली निवासी जयप्रकाश पुत्र स्वर्गीय राम नारायन लाल श्रीवास्तव उम्र 50 वर्ष जो बिजली विभाग में ठेकेदारी व मीटर रीडर का कार्य कर्ता था। जो अमुआरी नारायणपुर विद्युत उपकेंद्र पर मीटर रीडर के पद पर कार्यरत था जहां वह अमुआरी में कुछ दिन पहले एक दो बिस्वा जमीन भी खरीद रखा था।
 पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था पत्नी सरिता श्रीवास्तव ने जयप्रकाश के ऊपर धारा 377 एवं घरेलू हिंसा का मुकदमा शहर कोतवाली में 2022 मे दर्ज कराया था।पत्नी प्राइमरी की सहायक अध्यापक है जो शहर कोतवाली अंतर्गत पटखौली रहती हैं। जहां दो बच्चे निखिल और अखिल श्रीवास्तव भी पत्नी के साथ ही रहते थे ।विवाद के कारण पति-पत्नी में कभी बनती नहीं थी जिस वजह से जयप्रकाश जीयनपुर में मकान लेकर किराए पर रहता था। बताया जाता है कि शराब के आदी होने के कारण और कुछ अन्य कार्य से पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे जीयनपुर कोतवाली के इमिलिया चौकी अंतर्गत इमलिया गांव एवं मऊ बॉर्डर के समीप आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में शव झाड़ियां के बीच देखा गया। जहां लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी सुभम तोदी कोतवाल के साथ मौके पर पहुंच गए।कुछ देर बाद एस पी ग्रामीण चिराग जैन मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि सीने पर पिस्टल पड़ी हुई थी एवं सर में गोली के निशान है जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है पर परिजन अभी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। जीयनपुर कोतवाली में तहरीर अभी तक नहीं दी गई थी ।जबकि मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है जल्दी मामला को सुलझा लिया जाएगा। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम एव एसओजी की टीम मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गई थीं।

और नया पुराने