Breaking News

जीयनपुर नगर पंचायत में पोखरे के निर्माण में लाखों के भ्र्ष्टाचार का आरोप।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

अभी तक नहीं हुई है पेमेंट, जब तक गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं तब तक पेमेंट नहीं- पुरुषोत्तम यादव (चेयरमैन)

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर में स्थित कोइरिया पोखरे के निर्माण कार्य मे लाखों के भ्र्ष्टाचार का आरोप लगा है। स्थानीय निवासी समाजवादी नेता नेहाल मेंहदी ने नगर पंचायत के अधिकारियों और ठेकेदार पर भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि- पोखरे के निर्माण कार्य के लिए लगभग 47 लाख रुपये स्वीकृति हुआ था। 

नगर पंचायत के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ठेकेदार ने जो भी निर्माण कार्य कराया है, वह मानक के अनुरूप नहीं है। दस दिनों की बारिश में ही पोखरा जगह जगह से टूट कर बैठ गया है। जिसकी जांच करने नगर पंचायत का आज तक कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं आया। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम करके चला गया। जिसका नतीजा यह है कि इस बारिश में पूरा पोखरा बैठ गया। लगभग दस बिस्वा में यह पोखरा बना है। चारों तरफ़ पिलर खड़ा करके सीढ़ी बना दी गई है। यह बहुत बड़ा भ्र्ष्टाचार है। मौके पर दर्जनों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए मांग किया कि- इस मामले को उच्चाधिकारी संज्ञान में लेकर जो भी दोषी हो उस पर कार्यवाही की जाय। वहीं इस मामले में जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि- पोखरा निर्माण कार्य का 47 लाख नहीं बल्कि 26 लाख का प्रोजेक्ट है। जिसकी अभी तक पेमेंट भी नहीं हुई है। हमने इसको रोक रखा है, और निर्देश दिया है कि जब तक उच्च क्वालिटी का गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होगा तब तक कोई भी पेमेंट पास नहीं किया जाएगा।

और नया पुराने