Breaking News

आवागमन का रास्ता बंद, मना करने पर मारपीट, थाने में दी तहरीर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: महाराजगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर पकड़ियापुर  निवासी केसरी पुत्र स्वर्गीय बलदेव विश्वकर्मा ने महाराजगंज थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि प्रार्थी के परिवार को आने जाने के लिए मात्र एक ही रास्ता है।
उसी रास्ते में प्रार्थी के पाटीदार ने शौचालय का गढ्ढा खुदवा कर ईंट की दीवाल बनवा रहे हैं। दीवाल बन जाने से प्रार्थी का रास्ता बंद हो जाएग इस पर जब मना किया तो उन्होंने गाली देते हुए मारपीट की। बीच बचाव करने गई प्रार्थी की पत्नी मेवाती को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की मांग की है।

और नया पुराने