Breaking News

फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा की 82 की नोटिस।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने काफी दिनों से हाजिर न होने व फरार चल रहे आरोपी रामविलास यादव पुत्र धनेश्वर यादव निवासी शाहपुर नेवादा के घर पहुंच कर धारा 82 की नोटिस चस्पा की। साथ ही गांव में डुग्गी मुनादी भी कराई गई। आरोपी के ऊपर 323 342 506 308 धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है।
जो कि अभी तक जमानत नहीं कराया है और फरार चल रहा है उसके खिलाफ दिनांक 14 अक्टूबर 24 को NBW + 82 की कार्यवाही का आदेश हुआ था। जिसके अनुपालन में स्थानीय थाने में तैनात एसआई विजय गौड़ सहित
पुलिस कर्मियों ने 5 नवम्बर 24 को आरोपी के घर जाकर नोटिस चश्मा किया। और गांव में घूम-घूम कर उसके हाजिर होने के लिए मुनादी कराई।

और नया पुराने