Breaking News

करणी सेना भारत का बनाया गया राज प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह के निर्देश पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ हिमांशु सिंह ने भटौली इब्राहिमपुर अजमतगढ़ निवासी राज प्रताप सिंह को आज़मगढ़ जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही यह अपेक्षा जताई है कि संगठन को और भी मजबूती के साथ आगे लोगों को जोड़ा जाएगा। जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर राज प्रताप सिंह ने संगठन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि जिला उपाध्यक्ष पद की गरिमा और सम्मान बनाए रखते हुए संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारियों को निभाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन की मजबूती को लेकर पूरा योगदान देंगे। कार्यकाल के दौरान पद का व्यक्तिगत और राजनीतिक उपयोग, अनुशासन हीनता या किसी भी तौर पर संगठन की नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। 

और नया पुराने