Breaking News

चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला सम्मलेन/संगोष्ठी का आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् जिला का जिला सम्मलेन/संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार सिंह का प्रधानचार्यों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी प्रधानाचार्यगण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉo कृष्णमोहन त्रिपाठी को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया ।
 इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय का विकास और छात्रों का उन्नयन कैसे हो इसके लिए एक टारगेट बनाना पड़ेगा। विद्यालय के विकास लिए एक लांगटर्म योजना बनाये एक शार्ट टर्म योजना। लांगटर्म में छात्रों के शिक्षा की उन्नति के लिए योजना बना ले और शार्टटर्म में एक साल में यह योजना बना ले की विद्यालय के विकास और छात्रों की शिक्षा के लिए क्या करना है। शिक्षा पर उठ रहे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शिक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है और लोग उसी पर चर्चा करेंगे जो आप के लिए महत्वपूर्ण होगी। अगर कही कमी आती है उसकी चर्चा होगी तभी हम उसे दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को चाहिए की पूरी साल मेहनत करें परीक्षा के समय छात्र घबड़ाते है। इसको दूर करने का कारगर उपाय सोच कर क्रियान्वयन करना चाहिए। अभिभावकों को चाहिए की वह बच्चों के अंदर अच्छी आदते डाले। वही प्रधानाचार्य परिषद् के मीडिया प्रभारी डॉ0 रामजनम दुबे ने बताया कि शिक्षकों की क्या विवशताएँ है शासन से इसे कैसे दूर किया जा सकता है। प्रधानाचार्य परिषद् की क्या दुविधाएं है उस पर चर्चा की गयी है। बच्चों के शिक्षा का कैसे उन्नयन हो सकता है उस पर बात की गयी है। बच्चों का कैसे विकास हो सके उस पर भी चर्चा हुई है। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद् आजमगढ़ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ जिसमे डॉ० देवेंद्रनाथ पांडेय अध्यक्ष, सूर्यप्रकाश यादव मंत्री, रामनकुल कोषाध्यक्ष व डॉoरामजन्म दुबे मीडिया प्रभारी चुने गए। इस अवसर पर दिनेश कुमार सिंह, डॉ० सत्यप्रकाश मिश्रा, जालंधर कुमार, अवनीश कुमार यदव, जावेद अंसारी, प्रवीण कुमार सिंह, राकेश चतुर्वेदी, सर्वेश्वर पाण्डेय, गणेश कुमार, रामयश कुमार, नरेन्द्र सिंह, विंदेश्वरी पाठक, रणधीर सिंह  सहित जिले भर के सभी सम्मानित प्रधानाचार्य गण मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्ष डॉ० अजीत कुमार सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का का आभार व्यक्त किया। संचालन मीडिया प्रभारी डॉo राम जनम दूबे ने किया।

और नया पुराने