Breaking News

कैरियर गाइडेंस मेले में बालिकाओं ने अपनी प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में हुआ आयोजन।

 आजमगढ़: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजमतगढ़ में शनिवार को कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं ने अनेक कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के निर्देशन में प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बालिकाओं में उड़ान भरने के लिए पंख पोर्टल जारी किया है। जिसके द्वारा अध्यनरत बालिकाओं को उनके करियर को सजाने और संवारने की प्रेरणा दी जा रही है। शनिवार को विद्यालय परिसर में करियर गाइडेंस मेले का आयोजन हुआ।जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने करियर को उत्कृष्ट करने से संबंधित एक से एक बढ़कर रंगोली और कलाकृतियां बनाई। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर दिलबर हुसैन किया। कार्यक्रम में सहायक शोध अधिकारी पृथ्वीराज यादव, प्रधानाचार्य चंदा सिंह, सुषमा यादव, पुलिस विभाग के अजय यादव, सरिता यादव,सिद्दीकी, अमृता मौर्य सीमा यादव उपस्थिति रही।

और नया पुराने