आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील स्थित बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय आजमगढ़ में आज बीएससी के छात्र छात्राओं का सकाटा कंपनी के द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया कंपनी की तरफ से आए केमिकल इंजीनियर मो साकिफ आलम एवं मानव संसाधन मंत्रालय में जूनियर प्रबंधक के पद पर कार्यरत आकाशदीप द्वारा छात्र-छात्राओं का टेस्ट पेपर के साथ इंटरव्यू लिया गया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका राय द्वारा बताया गया कि सकाटा इ'क इंडिया प्राइवेट लि.मिटेड राजस्थान द्वारा आज महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं का कैंपस सेलेक्शन किया गया जिसमें छात्र काफी उत्साहित थे और उन्होंने अपना प्रेजेंटेशन दिया यह केमिकल इंडस्ट्री के सेक्टर में उनके सुनहरे भविष्य को उज्जवल करने का महाविद्यालय द्वारा एक⁹ अनूठा प्रयास किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नितेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है जिससे कि यहां पर पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार का भी अवसर मिल रहा इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ मनीष कुमार तिवारी , डॉ दिव्य प्रकाश राय एवं समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारीगण इत्यादि लोग मौजूद थे। अंत में प्रबंधक श्री कमलेश राय जी द्वारा सभी इंटरव्यू देने वाले छात्र-छात्राओं को एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को एवं कंपनी के अधिकारियों को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।