Breaking News

श्री राम चंद्र मेमोरियल स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सरफुद्दीनपूर स्थित श्री राम चंद्र मेमोरियल स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत बुधवार को  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिनमें छात्राओं और महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और उनके लिए उपलब्ध सरकारी सेवाओं के बारे में आवश्यक जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
इस कार्यक्रम में समाज में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और समानता को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें महिलाओं के लिए 1090, आपात स्थिति के लिए 112 और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए 1930 जैसी सरकारी हेल्पलाइनों पर चर्चा की गई। महिला कल्याण विभाग की सुपरवाइजर सरिता पाल ने बताया कि प्रतिभागियों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला हेल्पलाइन और स्मार्ट सिटी सर्विलांस सिस्टम जैसी सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सच्चिदानंद सिंह,प्रधानाचार्य शोभनाथ यादव,चंद्रशेखर इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य फजल खान, समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

और नया पुराने