Breaking News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर साधन सहकारी समिति मालटारी पर हर्षोल्लास के साथ लहराया तिरंगा।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के सराय सागर मालटारी में स्थित साधन सहकारी समिति मालटारी पर 76वें गणतंत्र दिवस का पर समिति के अध्यक्ष व शाखा प्रबंधक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रशांत राय प्रभाकर ने कहा कि- यह दिन हमें हमारे संविधान की याद दिलाता है, जो कि 26 जनवरी साल 1950 में लागू किया गया था। प्रशांत राय ने कहा हम आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते है जिन्होंने अपना बलिदान देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई ताकि हम अपना गणराज्य और अपना लोकतंत्र स्थापित कर सकें।


इस दौरान मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रशांत राय प्रभाकर, शाखा प्रबंधक सगड़ी विनय कुमार सिंह, सचिव धर्मेंद्र यादव, सदस्य राजेश राय, सचिव चंद्र धन सिंह, सहायक अनिल यादव सहित गांव के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने