Breaking News

साइड मांगने को लेकर मारपीट और धमकी का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में रास्ते में साइड मांगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को नामदारपुर निवासी सुमित गुप्ता ने कोतवाली थाने में तहरीर दी थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह विकास भवन से जरूरी काम निपटाकर घर लौट रहा था। नेशनल स्पोर्ट के पास जाम लगा होने के कारण उसने साइड मांगकर निकलने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर जामा मस्जिद के पास कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 508/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) और 3(5) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक शशि सिंह ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार 29 सितंबर को दलसिंगार मोहल्ले से मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. शाकिब पुत्र वहीद (24 वर्ष) और वहीद पुत्र स्वर्गीय हबीब (54 वर्ष), दोनों निवासी दलसिंगार, थाना कोतवाली, आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को करीब दोपहर 1:35 बजे गिरफ्तार करने की बात कही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शशि सिंह तथा कांस्टेबल दिलीप कुशवाहा और लवकुश मौर्य शामिल रहे।

और नया पुराने