Breaking News

नई किरण की पहल से दंपती के बीच सुलह, परिवार फिर हुआ एकजुट


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के एक मामले में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के प्रयास से पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद समाप्त हुआ और दोनों के साथ रहने पर सहमति बनी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कुल 05 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन एवं नोटिस के माध्यम से सूचना देकर मिडिएशन के लिए बुलाया गया। इनमें 04 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर समझाने-बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद 01 प्रकरण में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया।

बताया गया कि संबंधित दंपती के बीच पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी अपने मायके चली गई थी और वापस नहीं आ रही थी। परिवार परामर्श प्रकोष्ठ के प्रयास से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित हुआ और आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराते हुए परिवार को फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया।

वहीं, 01 पत्रावली माननीय न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बंद कर दी गई।

बैठक में उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक सत्यनारायण यादव, आरक्षी जितेन्द्र कुमार साह एवं आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद, समझ-बूझ और समझौते के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ना है।

आंकड़ों में:

  • कुल पत्रावलियां: 05
  • दोनों पक्ष उपस्थित: 04
  • आपसी समझौते: 01
  • न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण बंद: 01

और नया पुराने