Breaking News

पानी के विवाद में मारपीट अधेड़ घायल।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

सगड़ी : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नवका पूरा बैरीडाड़ का निवासी सुखारी उम्र 50 वर्ष पुत्र चंद्रपति पटेल बृहस्पतिवार की रात 10:00 बजे अपने धान के खेत में नहर से पानी चला रहा था। पानी चलाने के विवाद को लेकर गांव के ही दो लोगों ने सुखारी को खेत में ही मारपीट कर घायल कर दिया ।गंभीर अवस्था में गांव के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ ले गए जहां से डॉक्टर ने आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया ।बता दें कि बीती रात नहर से सुखारी पानी चला रहा था ।गांव के ही दुलारी देवी पत्नी नवरंगी अपने खेत में पानी बराने लगी इसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई ।दुलारी घर आकर  बतायी । 2 लोग पहुंचे और पानी चला रहे सुखारी को मारपीट कर घायल कर दिया ।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने