आज़मगढ़।
सगड़ी ।
नाग पंचमी का त्यौहार मातम में बदला।
बच्चों का रो रो कर बुरा हाल।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पारीपट्टी गांव निवासी एक 50 वर्षीय महिला गुरुवार को नागपंचमी की तैयारी के लिए सीढ़ी के नीचे रखा उपला हटा कर सफाई कर रही थी।उपला में छिपा सर्प ने ठस लिया।इलाज के दौरान मौत हो गई।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पारीपट्टी गांव निवासी बिंदू देवी 50 वर्ष पत्नी रामनवल विश्वकर्मा गुरुवार को नागपंचमी की तैयारी के लिए घर की साफ सफाई कर रही थी। सीढ़ी के नीचे रखा उपला रखा था,उपला हटाते समय उपला में छुपा सर्प ने डस लिया जिसको इलाज के लिए लोग आजमगढ़ ले गए। इलाज के दौरान फायदा न होने से गाजीपुर स्थित सती मइया के स्थान पर ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई । पूरा त्यौहार मातम में बदल गया परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। जिसका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दोहरीघाट मुक्तिधाम में कर दिया गया। मृतका को तीन लड़के और तीन लड़कियां हैं।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़