आज़मगढ़।
सरायमीर
सरारमीर राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष शाह जमां उर्फ नय्यर का पैतृक जिला में प्रथम बार आगमन पर निजामाबाद विधानसभा कमाल नासिर के नेतृत्व में सरायमीर के खरेवां मोड़ पर राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के कार्यकर्ताओं ने फूल माला से भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी के उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को जुल्म अत्याचार व जन समस्याओं के विरोध मजबूती से जुट जाने को कहते हुए आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहाँ देखो वहां हर वर्ग के साथ जुल्म व अत्याचार हो रहा है । उसके बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि इससे पूर्व मैं समाजवादी पार्टी का एक सक्रिय कार्यकर्ता था परन्तु सपा धोखेबाज पार्टी है इसलिए मैं राष्ट्रीय ओलमा का दाम थाम लिया। मुझे सत प्रतिशत उम्मीद है कि यह पार्टी हर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम करेगी।प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहाकि प्रदेश में हो रहे अन्याय की लड़ाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रेशादि के नेतृत्व में लड़ी जाएगी किसी के साथ अन्याय नही होने दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मो. तारिक , मो. खालिद, मो. अशरफ, शिव बचन मौर्या, आकाश बरनवाल , गालिब, अशफाक , मुमताज कुरैशी , अबु होरैरा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।