Breaking News

भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

नगर पंचायत जीयनपुर में बाईपास बनाने की मांग की।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर बाजार में हो रही सड़क चौड़ीकरण के चलते हो रहे 300 व्यापारियों के नुकसान को देखते हुए।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर बाईपास बनाने की मांग की है।उन्होंने कहा जिस तरह लालगंज,रानी की सराय में बाईपास बनाया जा रहा है।उसी तरह जीयनपुर बाजार के व्यापारियों को हित को ध्यान में रखते हुए बाईपास बनाया जाय नहीं तो बहुत से व्यापारियों की रोजी रोटी छिन जायेगी, और लोग सड़क पर आ जायेंगे।
आप को बताते चले कि जीयनपुर बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए सैकड़ो लोगों को नोटिस जारी की गई थी।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

            

और नया पुराने