Breaking News

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए 101पौधे लगाए गए।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के मनिकाडीह में नाग पंचमी के अवसर पर प्रियदर्शी अशोक सेवा संस्थान मनिकाडीह द्वारा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए 101 पौधे लगाए गए।साथ ही अनेक प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम पर चर्चा हुई। जैसे शिक्षा, सोच,  संस्कार ,पर्यावरण, स्वच्छता के बारे में विस्तृत चर्चा हुई ।संस्था के प्रबंधक इंद्रजीत मौर्य ने कहा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाने जरूरी है। स्वच्छता के लिए साफ-सफाई के साथ शौचालय का प्रयोग करें खुले में शौचालय नहीं करें खुले में शौचालय करने से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती है।संतोष ने  कहा  जीवन जीने के लिए पौधों की आवश्यकता होती है ।  पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए 101 पौधे लगाए जिसमें आम, आंवला, पीपल,नीम सहित अनेक प्रकार के पौधे लगाए गए। साथ ही संकल्प लिया कि हर वर्ष हम लोग 101 पौधे लगाएंगे। ओमप्रकाश ने कहा पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधे लगाने आवश्यक हैं हम लोगों को  संकल्प लेना चाहिए कि किसी के जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं। इस मौके पर संतोष, रामनयन, ओम प्रकाश, सुरेश, इन्द्रजीत, दिग्विजय, पारस,उमेश,  जनार्दन, रमेश, इंद्र भूषण, उपेंद्र, दुर्गेश , मनोज, नागेंद्र संगम, अतुल, सौरभ, रागिनी, जया, गिरजा, सर्वेश, आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

            

और नया पुराने