आज़मगढ़।
सगड़ी।
जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट बाजार के पास मोचीपुर ग्राम सभा के युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त की परिवार में मचा कोहराम विदित हो प्रमोद यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी मोचीपुर की लाटघाट बाजार में दुकान है जिसने देर रात घर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसपर घर वालों ने उसे तत्काल इलाज हेतु जिला सदर अस्पताल ले गए जहां से रेफर होने के बाद वेदांता में भर्ती किया गया किंतु बीती देर रात उसकी मृत्यु हो गई प्रमोद यादव की 8 जनवरी को राजलक्ष्मी पुत्री नंदू यादव दोहरीघाट से शादी हुई थी व 26 जुलाई को गवना करा घर लाया था वही 27 जुलाई को साथ में पत्नी के साथ में भोजन किया व उससे कहा कि अंतिम बार साथ में भोजन कर लो उसके उपरांत उसी से पानी मांगकर विषाक्त पदार्थ खाया प्रमोद यादव अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था उसकी पत्नी व उसके माता-पिता व परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था ।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़