Breaking News

सगड़ी अधिवक्ता समित का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

अनिल सिंह अध्यक्ष,अजीत कुमार यादव मंत्री बालमुकुंद राय बने उपाध्यक्ष।

नौ पदाधिकारियों समेत 11कार्यकारणी सदस्यो को दिलाई सपथ।

सगड़ी अधिवक्ता समिति सगड़ी के बार एसोशिएसन के पदाधिकारियों का सर्वसमत्ती से चुनाव किया गया जिसका शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तहसील सभागार में रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्रामो के साथ किया गया।पदाधिकारियों को सपथ ग्रहण एल्डर कमेटी के सदस्य बालगोविंद चौहान व गुफरान अहमद ने दिलाई।
जिसमे अध्यक्ष अनिल सिंह मंत्री,अजीत यादव,कोषाध्यक्ष मुकेश राय और श्यामू यादव,बालमुकुंद राय,कल्पनाथ सिंह उपाध्यक्ष बने।तो  मनीष कुमार राय,प्रदीप कुमार राय,महेंद्र पासवान,संयुक्त मंत्री बने।

वही कुल 11 सदस्यो ने कार्यकारणी सदस्य के पद की शपथ ली जिसमें अविनाश राय, अखिलेश राय, अनिल कुमार गोंड, त्रिपुरारी,सच्चितानन्द राय, जयसिंह यादव,दिनेश चतुर्वेदी,प्रमोद पाल आदि ने शपथ ली।

इस दौरान समस्त सदस्यो को शपथ ग्रहण कराया गया और फूल मालाओं से स्वागत किया गया एव अतिथियों को भी फूलमालाओं से स्वागत किया।शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन ने कहा कि अधिवक्ता समाज का आईना होता है और गरीबो को न्याय दिलाने के लिए ततपर रहता है।पर वर्तमान में जो माहौल खड़ा हो रहा है उससे मुकदमे लम्बित हो रहे है जिससे मुकदमे में खर्च बढ़ रहा है।हमे आपसी सहयोग से कार्य करने की जरूरत है जिससे वाद का जल्द जे जल्द निपटारा हो सके। मुख्य अतिथि कलेक्ट्रेट बार एसोशिएसन के मंत्री अजय सिंह ने कहा कि संगठन में जो ताकत है उसे बनाये रखने के लिए संगठन को मजबूत बनाये रखना हमसब का दायित्व है।और हमारे परिवार का दायित्व परिवर्तन है जो काम को देखते हुए एक साल का होता है।सगठन वादकारियों के लिए सतत प्रयत्नशील है हमसब प्रयास कर रहे है कि कचहरी अधिक से अधिक चलाया जाय व व्याप्त भ्रस्टाचार को समाप्त किया जाय ताकि वादकारियों को सस्ता,शुलभ न्याय मिल सके।संचालन सूर्यभान पासवान और अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश राय ने की अन्य में पूर्व मंत्री अरबिंद पाठक,सूर्यभान यादव,ओमकार नाथ त्रिपाठी,पतिराम यादव,हरेन्द्र राय,संजय राय,शेषमणि,मनसा यादव,प्रेमचंद यादव ,रमेश यादव,कामरान,आदि लोगो ने विचार रखे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

            

और नया पुराने