Breaking News

नियमित टीकाकरण अभियान का डीएम ने जाना सच।

श्रावस्ती।

श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट-

श्रावस्ती। नवजात शिशुओं/बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु जिले में चल रहे नियमित टीकाकरण अभियान का जमीनी हकीकत जानने जब जिलाधिकारी दीपक मीणा विकासखण्ड गिलौला के अन्तर्गत सोनवा प्रथम कुसबन्धियन पुरवा पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान ए0एन0एम0 रजनी एंव आंगनवाडी कार्यकत्री रीता देवी उपस्थित मिली।ए0एन0एम0 से जब जिलाधिकारी ने पूछा कि 0-2 वर्ष तक के बच्चों की संख्या कितनी है तो वह कोई उत्तर नही दे पाईं तथा बच्चों के टीकाकरण से सम्बन्धित कोई भी अभिलेख दुरूस्त नही पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए बच्चों एंव गर्भवती महिलाओं के सापेक्ष किये गए टीकाकरणों के सभी अभिलेखों को दुरूस्त रखने का आदेश दिया। इस दौरान ए0एन0एम0 ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि कई महिलाओं के पास नवजात शिशु हैं परन्तु अपने बच्चों का जागरूकता के अभाव में नियमित टीकाकरण नही करा रही हैं। इस प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने नियमित टीकाकरण न कराने वाली श्रीमती कम्पी, श्रीमती कृष्णा सहित अन्य महिलाओं को आंगनवाडी कार्यकत्री के माध्यम से बुलवाकर उन्हे बच्चों के नियमित टीकाकरण के फायदे को बताकर टीकाकरण कराने हेतु सहमत किया तथा उनके बच्चों का अपने सामने टीकारण कराया तथा गांव वालों की समस्याओं को सुना और यह भी कहा कि सरकार जन-जन के स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए टीकारण सहित सभी स्वास्थ्य सेवाओं को मुफ्त में दिया जा रहा है इसका लोग फायदा उठावे और अपने नौनिहालों को स्वस्थ्य रखें। इसी दौरान गांव के ही निवासी श्री चेतराम की पुत्री राजकुमारी लगभग 08 वर्ष थी जिसके चेहरे और आखं पर अत्यधिक सूजन थी जिसको देखकर जिलाधिकारी ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उस बच्ची को जिला अस्पताल में लाकर इलाज एंव जांच कराने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया है। निरीक्षण के दौरान डब्लू0एच0ओ0 की मण्डल को-आर्डीनेटर डा0 आरती सिंह भी उपस्थित रहे।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                              ब्यूरो श्रावस्ती

         


और नया पुराने