Breaking News

बदमाशों ने 16 वर्षीय युवक को गोली मारकर की हत्या ।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर  फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊदपुर स्थिति विधुत केन्द्र के पास अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने 16 वर्षीय युवक को गोली मारकर की हत्या । जानकारी के अनुसार यूसुफ पुत्र शमीम ग्राम ऊदपुर कोतवाली फूलपुर निवासी ने कोतवाली फूलपुर में तहरीर दी कि मेरे भाई  याकूब 16  व इब्राहिम 20 दोनों के मोबाइल पर फोन आया था कि मिट्टी गिराना है । इसपर दोनों भाई ट्रक्टर लेकर गांव के बाहर फूलपुर माहुल मार्ग विधुत केन्द्र के पास पहुंचे  कि  ट्रक्टर की ब्रेक जाम हो गई इब्राहिम उसके दुरुस्त करने लगा दुसरा भाई याकूब पेशाब करने के लिए  बरौली के तिराहे की ओर चला गया 
उसी समय बरौली  के ओर से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और मेरे भाई याकूब को  गोली मारकर जिस रास्ते से आए थे उसी रास्ते फरार हो गए । और याकूब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । यूसुफ और उसके पिता शमीम का कहना है कि मेरे परिवार से किसी से दुश्मनी नहीं है पुलिस ने तहरीर लेने के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजकर हत्या का कारण पता लगाने और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है ।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

        

और नया पुराने