Breaking News

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पांच मामलों का हुआ निस्तारण।

मऊ।

मऊ/पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को  पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में  अपर पुलिस अधीक्षक शिवजी शुक्ला के निर्देशन में हुई। इस दौरान 29 पारिवारिक मामले आए, जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से पांच मामलों का निस्तारण हुआ। शेष मामलों में पक्षकारों ओर से  सुलह के लिए एक अवसर की मांग की गई। जिस पर उनकी पत्रावलियों में बैठक की अगली तिथि तीन सितंबर 2017 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से साधना और धर्मेंद्र , रेखा सिंह और सुजीत सिंह ने अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। वही  रीमा और रामऔतार के मामले में रीमा के पति अजय की मौत हो जाने के बाद परिवार में चल रहे विवाद को दोनों पक्षों को समझा बुझाकर हल करा दिया गया। इसी क्रम में दिब्या और रवि तथा बजरंगी और किरन के मामले में पक्षकारों के लगातार असहयोग और अनुपस्थिति के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। इस दौरान तीन मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। तथा आठ मामलों में एक- एक  पक्ष ही हाजिर हुआ। वही 13 मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते सभी मामलों में बैठक की अगली तिथि तीन सितंबर 2017 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परामर्श केंद्र के सदस्यगण अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे,विनोद कुमार सिंह,रत्नेश पांडेय, डा. एमए खान, इब्राहिम सेवक, मौलवी अरशद , महिला आरक्षी मृदुला मौर्या और प्रमिला पटेल ने मामलों के निस्तारण में अपना योगदान दिया। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी अनिता सिंह, पैरालिगल वालेंटियरों के अलावा काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।

संवाददाता- धनंजय दूबे

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

  

और नया पुराने