Breaking News

विद्यालय समाज का प्रतिविम्ब - घनश्याम सिंह पटेल

आज़मगढ़।

सगड़ी।

भाजपा नेताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान।

साफ-सफ़ाई कर किया वृक्षारोपण।

सगड़ी तहसील के प्राथमिक विद्यालय कइयां, उच्च प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर तथा प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा नेता घनश्याम सिंह पटेल रहे।  कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा विद्यालयों पर सफाई की गई एवं वृक्षारोपण किया गया। उक्त विद्यालयों की व्यवस्था एवं स्वच्छता को देखते हुए बतौर मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह पटेल ने सराहना करते हुए कहा कि-  विद्यालय समाज का प्रतिविम्ब होता है,  इन विद्यालयों को देखकर यहां के ग्रामीणों का स्वच्छता के प्रति लगाव का पता चलता है। प्राथमिक विद्यालय कइयां के प्रांगण में उन्होंने अन्य पदाधिकारियों सहित वृक्षारोपण भी किया। विद्यालय पर शिक्षकों के प्रयास से संचालित प्रोजेक्टर को देखकर उन्होंने ने कहा कि-  ऐसे विद्यालयों की आज समाज में आवश्यकता है, इतना अच्छा कार्य करने वाले विद्यालय परिवार की मैं सराहना करता हूं एवं भविष्य में हर सम्भव मदद के लिए तैयार रहूँगा।
विद्यालय के बच्चों द्वारा पी•टी•कार्यक्रम का विशेष प्रदर्शन अतिथियों के समक्ष किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री राम आसरे मौर्य ने किया । कार्यक्रम में आये समस्त अतिथियों का स्वागत एवं आभार विद्यालय प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह, प्रधान पवन सिंह एवं कुंज गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिक्षक नेता अनिल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भगवान गुप्ता तथा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार गौड़ , अनिल गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, अरुण सिंह, नन्हे सिंह आदि गणमान्य मौजूद रहे।
                   
रिपोर्ट- सौरव सिंह

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

        
       

और नया पुराने