Breaking News

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए भाजपा नेता द्वारा 501 पौधे लगाकर पर्यावरण के लिए किया जागरूक।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत अजमतगढ़ में हर वार्डों में की गई सफ़ाई।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ मे  स्वच्छता अभियान के तहत व पर्यावरण को बचाने के लिए भाजपा नेता अरविंद जायसवाल द्वारा आयोजित समारोह के तहत सभी आम जनमानस के बीच पैठ बनाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में युवा भाजपा नेता व नगर पंचायत अजमतगढ़ के पूर्व चेयरमैन अरविंद जायसवाल ने समर्थकों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सैनानी गोगा साव भीखी साव मंदिर के प्रांगण में व हनुमानगढ़ी मंदिर व अस्पताल परिसर में 501 पौधे लगाकर पौधरोपण के लिए जागरूक किया। वही स्वच्छता अभियान के तहत कई वार्डों में सफाई अभियान चलाया भाजपा नेता अपने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान में टूट पड़े वहीं उनके समर्थक साथ में फावड़ा कढाई लेकर सफाई अभियान में एक दूसरे के साथ मिलकर नगर को स्वच्छ बनाने के लिए काम किया।
इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद जायसवाल ने कहा कि- ग्‍लोबल वार्मिंग आज सबसे बड़ी समस्‍या है। पर्यावरण का संरक्षण करके ही हम सुरक्षित रह सकते है। इसका सबसे आसान तरीका है कि हम पौधरोपण को गंभीरता से ले और प्रत्‍येक व्‍यक्ति कम से कम एक पौधा लगाये। पौधे को लगाने के बाद उसका संरक्षण भी हमारी जिम्‍मेदारी है।जो आज लोग पर्यावरण को लेकर काफी हद तक चिन्तन मे हैं।अब लोगों को एक दूसरे के साथ मिल कर एक पौधा लगाने की जरुरत है जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके।
उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार सर्व समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, साथ ही सरकार इस दिशा में भी निरंतर प्रयास कर रही है कि पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखा जाय। हम पर्यावरण को बचाने के लिए समारोह के तहत पूरे प्रदेश में पौधरोपण कर रहे है। साथ ही रक्‍तदान के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मानवता की रक्षा की जा सके। भावी प्रत्याशी नगर पंचायत अजमतगढ़ राधेश्याम कनौजिया ने कहा कि- स्वच्छता अभियान के तहत नगर की सफाई के साथ साथ पर्यावरण पर ध्यान देना अति आवश्यक है जिससे हम लोगों के शरीर में आक्सीजन की आवश्यकता को पूरी करता है वैसे ही साफ सफाई से बीमारी कोसों दूर रहती है।
इस मौके पर राधेश्‍याम कन्‍नौजिया, रामचंद्र उर्फ रामू गौड़, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, ठाकुर प्रसाद के प्रपौत्र सर्वेश जायसवाल, मुखराज साहनी,बजरंगी गुप्ता,धमेंद्र सोनकर, गुणाकेश पांडेय, सत्य प्रकाश राय,विपीन पान्डेय, दिनेश माली, कौशल पांडे, बृजेश जायसवाल, रामाधार निषाद, बालकरण चौधरी, महिमा देवी, गीता देवी, नीरज सिंह पटेल, दिव्या राय, तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहें ।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

         
      

और नया पुराने