आज़मगढ़।
सगड़ी।
पुरानी बरामद गाड़ियों को नोटिस देकर जल्द करे डिस्पोजल।
शराब से मरे लोगो और शराब माफियाओं पर हुए कार्यवाही की ली जानकारी।
सगड़ी - अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था चंद्रप्रकाश व विशेष सचिव पंकज कुमार ने शनिवार को जीयनपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां उन्होंने अभिलेखों के रख रखाव पर संतोष जाहिर किया वहीं थाने की चारदिवारी बनवाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि थाने की बाउंड्री बनवाई जाय। उन्होंने पिछले महीने जहरीली शराब से मरने वालें लोगों के मुकदमे की बारीकी से जांच की और शराब माफियाओ पर हुए कार्यवाही की जानकारी ली और कहा कि चिंहित कर अपराधियों पर गैंगस्टर लगाये और जेल भेजे ।वहीं रघुनाथ पुत्र शुखलाल द्वारा ग्राम प्रधान द्वारा चकमार्ग में नाली ,नाबदान बहाने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए 24 घण्टे में कार्रवाई कर मुझे बताए अन्यथा खुद भुगतने को तैयार रहे। इस दौरान उन्होंने पुराने वाहनों कि नीलामी कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा अपराध रजिस्टर, एंटी भू- माफिया, 100 नंबर डायल और कानून व्यवस्था ,मेस,बैरिक,पुरानी बिल्डिंग, और कोतवाली के क्षेत्रफल की जानकारी लेते हुये लेखपाल अरुण गुप्ता को एक से दो दिनों में पैमाईश की जानकारी मांगें थाना दिवस और तहसील दिवस से मिले शिकायती पत्रो को गम्भीरता के साथ निपटाने को कहा , कोतवाली परिषर की साफ सफाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह, कोतवाल संतलाल यादव, एसआई वीरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़