Breaking News

गला रेतकर महिला की हत्या - शव मिला झाड़ में।

मऊ।

रानीपुर/थाना रानीपुर अंतर्गत रामबन काझा सूर बाबा की कुटी से पश्चिम व काझा पुलिस चौकी से महज 100मीटर की दुरी पर एक अज्ञात महिला के शव मिलने से छेत्र में दहसत का माहौल बना हुआ है । आप को बता दे की शनिवार की सुबह ग्रामीण जब नित्यकृया को जंगल में झाड़ की तरफ गये तो देखा की किसी अज्ञात महिला  की खून से लथपथ लाश पड़ी है जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल 100 न0 को दी । जिससे पुलिस विभाग में हड़कम मच गया और मौके पर उपपुलिस अधिक्षक, सीओ सिटी मुहम्मदाबाद व रानीपुर एसओ रामसूरत यादव मय फोर्स के साथ पहुच कर जाँच पड़ताल सुरु किया लेकिन हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिला । हत्या में प्रयोग किया गया एक धारदार चाकू व एक डंडा घटना स्थल से बरामद हुआ । अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष आकि गयी जिसका धारदार चाकू से गला रेत कर निर्मम हत्या  की गयी थी और उसके हाथ की कुछ अंगुलियाँ भी कटी थी महिला का मंगलसूत्र भी घटना स्थल पर मिला और कान का झुमक भी उसके कान में मौजूद मिला खून ताजा दिख रहा था जिससे आशंका जताई जा रही है की महिला का क़त्ल लगभग 3 से 4 बजे भोर में हुआ मालूम पड़ रहा था । महिला के दाहिने हाथ गोदने का निशान था जिस पर "कान्ता प्रसाद" की स्त्री लिखा हुआ था और महिला निले रंग की साड़ी पहन रखी थी । इस।  घटना से पूरे छेत्र में सनसनी फैली हुई है । लाश का पंचनामा बनवाकर पुलिस ने लाश को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।

संवाददाता- धनंजय दूबे

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

  

और नया पुराने