Breaking News

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान।

मऊ।

सूचना मिलने के 5 घंटे बाद पहुंची पुलिस।

घोसी (मऊ)। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कपरियाडीह मलिक निवासनी रानी गोंड 25 वर्ष ने गले में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया , पुलिस मामले की जांच में जुटी।
इसकी शादी आजमगढ़ के बनकट निवासी अमित गोड़ पुत्र विश्वनाथ गोड़ के साथ 3 दिसम्बर 2016 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसको लेकर एक सप्ताह पूर्व ही रानी गोड़ अपने पिता के घर आयी थी की दहेज को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर शुक्रवार की रात्रि में छत में लगे पंखा में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फाँसी की सूचना जब घर वालो को हुई तो घर वालो ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बावजूद भी लगभग 5 घटे बाद पुलिस मौके पर पहुची। जो पुलिस विभाग की संवेदनहीनता को दर्शाता है।लेकिन मौक़े पर मृतका का शव सील होने तक कोतवाल डी०के ०श्रीवास्तव पहुंचने को मुनासिब नही समझा।उपनिरीक्षक जितेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।मृतका की माता की तहरीर पर मृतका के पति अमित गोंड़ पर घोसी कोतवाली में सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।

रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

  

और नया पुराने