मऊ।
मऊ -अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों द्वारा अवैध शराब के व्यापार से अर्जित संम्पत्ति को कुर्क कराने के पुलिस अधीक्षक मऊ के अभिज्ञान के अर्न्तगत तथा जिला मजिस्ट्रेट मऊ के अर्न्तगत धारा 14(ए) गैंगेस्टर एक्ट , सरायलखंसी मऊ पुलिस द्वारा चिन्हित शराब माफिया तथा हिस्ट्रीशीटर धर्मेंन्द्र मौर्या के अवैध शराब के अर्न्तजनपदीय व्यापार से अर्जित अकूत संपत्ति में से एक थाना सरायलखंसी क्षेत्रार्न्तगत इंदलपुर भंलया में पत्नी कंचन मौर्यां के नाम से खरीदी गयी जमीन और उस पर निर्मित भवन (मैरेज हाल) अनुमानित कीमत एक करोड़ 72 लाख 23 हजार रुपये की संपत्ति को आज सरायलखंसी पुलिस कुर्क किया।
धर्मेंन्द्र मौर्या पुत्र शिवकुमार मौर्या निवासी कहिनौर थाना सरायलखंसी मऊ दिनांक 01.06.1980 को एक साधारण परिवार में पैदा हुआ तथा वर्ष 2006 से अवैध शराब के व्यापार में लिप्त हुआ तथा निरन्तर सक्रिय रहा, देशी शराब को अवैध ढंग से प्राप्त कर उसकी पैकिंग कर एवं पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश से तस्करी के जरिये सस्ती अंग्रेजी शराब मंगाकर उत्तर प्रदेश के जनपदों तथा बिहार प्रान्त में बेचकर अकूत अवैध बेनामी संपत्ति अर्जित किया, दिनांक 09.05.17 को स्वाट टीम मऊ व सरायलखंसी पुलिस द्वारा धर्मेन्द्र मौर्या के अदरी मोड़ के पास अवैध गोदाम से हिमाचल प्रदेश की प्रतिबंधित अपमिश्रित अवैध अंग्रेजी शराब की 750 मिली की 1440 बोतलों में, 200 एमएल की 48 डाल्फिन रैपर लगी अपमिश्रित शराब, 4200 शीशी अपमिश्रित देशी शराब फ्लेवर हेतु केमिकल, नौसादर, यूरिया, पैकिंग मषीन, 4683 बंटी बबली के रैपर, 9920 खाली शीशियाँ तथा परिवहन हेतु एक वैगनार कार तथा दो ट्रक बरामद किया गया था तथा धर्मेन्द्र मौर्या के 6 सहयोगी गिरफ्तार किये गये थे किन्तु धर्मेन्द्र मौर्या फरार हो गया था। दिनांक 25.06.17 को धर्मेन्द्र मौर्या को सरायलखंसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दो दिन पूर्व थाना खानपुर जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा धर्मेन्द्र मौर्या की पंजाब प्रान्त की अंग्रेजी शराब की 700 पेटी तथा 30 ड्रम अवैध देशी शराब बरामद हुयी थी इसमें धर्मेन्द्र मौर्या का भांजा राजेश मौर्य गिरफ्तार हुआ था तथा धर्मेन्द्र मौर्या बच निकला था।
धर्मेन्द्र मौर्या द्वारा वर्ष 2006 से 2017 तक निरन्तर अवैध शराब व्यापार में संलिप्तता के दौरान गिरफ्तारी के पश्चात विभिन्न जनपदों में 19 अभियोग पंजीकृत है।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ