आज़मगढ़।
सगड़ी।
आवास, राशन कार्ड न देने का आरोप लगाते हुए की जांच की मांग।
तहसील पर प्रदर्शन कर सौपा ज्ञापन।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया अंतर्गत ग्राम सभा रोशनगंज के दर्जनों कटान पीड़ित दलित महिला, पुरुषों ने ग्राम प्रधानों द्वारा आवास ,राशनकार्ड नही दिए जाने का आरोप लगाते हुए तहसील पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंप कर वर्ष 2010 से अब तक मिले आवासों और राशनकार्डो की जांच कर कार्यवाही की मांग की।
सुबह लगभग 12 बजे ट्रैक्टर ट्राली से तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने आधे घण्टे तक जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए पूर्व और वर्तमान प्रधान पर आवास और राशनकार्ड नही देने का आरोप लगाते हुये ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग की। और अपने चहेतों को सुविधाये देने का आरोप लगाया।जिस पर तहसीलदार प्रेम प्रकाश राय ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान रामबचन यादव ने कहा कि - रोशनगंज सन 1990 की बाढ़ में कट गया था तब आबादी लगभग 4000 से ऊपर थी और वर्तमान में कुल आबादी लगभग 2000 है जबकि वोटरों की संख्या 3654 है कटान से विस्थापितो को आराजी देवारा करखिया पकड़िहवा में एक कालोनी बनाकर सरकार ने बसा दिया पर लोग अब भी नियमो को ताख पर रख कर दो जगह वोटर है और तमाम सुविधाये ले रहे है। जांच हो जाय तो परते खुलकर सामने आ जायेगी।इसी ब्लाक के बहावनपुर के ग्रामीणों पात्रता सूची गलत बनाने और पुनः जांच कर नई सूची जारी करने की मांग की ग्रामीणों का आरोप है की पिछली सूची में नाम था पर जो नई सूची जारी की गई उसमे गलत ट्रिक्स कर्मचारियों ने खेलकर नाम काट दिया।इस दौरान प्रभावती, द्रोपदी, सुमन, राधिका, शांति, फुला, हरिशचन्द्र, रामप्रीत, पुरषोतम, रामकेर, दिनेश, प्रेमा आदि रही।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़