आज़मगढ़।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीहां बाजार में स्थित पोखरा में डूब जाने से 14 वर्षीय किशोर की मौत होने से परिवार में मचा कोहराम ।
जानकारी के अनुसार ग्राम फरीहां थाना निजामाबाद निवासी मुतंजीर 14 पुत्र नौशाद अहमद रविवार को अपने साथियों के साथ फरीहां बाजार में एक पोखरा में नहाने गया था । नहाते समय पोखरा के समीप एक मकान की छत से सभी बच्चे पोखरा के पानी में कूद रहे थे । उसी बच्चों में मुंतजीर भी कूदा और पानी के अंदर से काफ़ी समय तक नहीं निकला तो उसके साथियों शोर करते हुए गांव में पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में बताया तो गांव के पोखरा के पास पहुंचे और पोखरा के अन्दर जाकर मुंतजीर के शरीर को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी मौत की खबर पाते ही परिवार में कोहराम मच गया । गांव के सम्मानित व्यक्तियों के बीच पंचनामा बनाकर शव का कफ़न दफन कर दिया गया।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।