मऊ।
रानीपुर/रानीपुर थाना अंतर्गत अकबरपुर के गांव के जब्बार के घर में दो बाइक पर चार 4 लोगों ने हथियार के नोक पर नाबालिग लड़की को रात 1:00 बजे घर से अपहरण कर लिया, अभिभावक आत्महत्या करने को मजबूर इसके पूर्व भी दोबार भगा कर ले जाने क जाने का मामला थाने में दर्ज करवाया गया था पुलिस की लापरवाही के कारण आज तीसरी बार घर में घुसकर हथियार के नोक पर अभिभावक के सामने ही उसकी लड़की को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बैठा कर लेकर चले गए लड़की के पिता का कहना है कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से आज तीसरी बार मेरी लड़की को मेरे घर से आंखों के सामने ही ले करके भाग गए अब हम आत्महत्या करने को मजबूर हैं पुलिस प्रशासन से मेरा विश्वास उठ चुका है।
आज आक्रोशित ग्रामीणों ने सरसेना मऊ मार्ग पर अकबरपुर बाजार में ग्रामीणो रोड जाम कर दिया।
जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन के बाद किसी तरह समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
संवाददाता- धनंजय दूबे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ