आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी। अजमतगढ़ ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय घाघरा में सोमवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र मौर्य ने झंडारोहण किया गया। साथ ही महात्मा गांधी और लाल बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए रास्तों पर चलने के लिए आवाहन किया गया। इस मौके पर विद्यालय अध्यापिका गीता वर्मा ,मंजू पांडेय,नीरज मौर्य, सोनमती सिंह, इंद्रेश सिंह, अंजू आदि लोग मौजूद थे। इसी क्रम में गांधी इन्टर कालेज मालटारी में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश राय और प्रबंधक कमला राय द्वारा झंडा रोहण किया गया। प्राथमिक विद्यालय महुलिया, बोझिया में प्रधानाध्यापक विमल प्रकाश, प्राथमिक विद्यालय कठैचा में श्रवण कुमार ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर में प्रधानाध्यापिका राधिका देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर में प्रधानाध्यापक दीपचंद प्रसाद , प्राथमिक विद्यालय कोठिया में प्रधानाध्यापक राजमणि शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद शिक्षा उत्तप्रेरक केंद्र जमीन अल्लीपुर सगड़ी में विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर टीपी श्रीवास्तव ने झंडारोहण किया। इसी क्रम में सगड़ी तहसील परिसर में जिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन ने झंडारोहण किया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर तहसीलदार प्रेम प्रकाश राय,अपर तहसील दार ओ पी त्रिपाठी, नायब तहसीलदार,ज्ञानेन्द्र यादव,अरुण कुमार, निजामुद्दीन,राजनरायन आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़