मऊ।
कचिया शराब पीने से हालत गम्भीर।
मऊ /घोसी थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी सुभाष पुत्र चन्द्रदेव40 वर्ष कचिया शराब पीने से हालत गंभीर हो गई जिसे चिकित्सार्थ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
सन्दिग्ध हाल में झुलसने से हालत गम्भीर।
मऊ /मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा निवासनी पुष्पा पत्नी उमेश 35 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर गम्भीर रूप से झुलस गई आनन फानन में परिजनों ने चिकित्सार्थ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।
बाइक की टक्कर से घायल।
मऊ /मधुबन थाना क्षेत्र के गंगौली पालीटेक्निक स्कूल के पास बाइक सवार अमरजीत चौहान पुत्र शिव मंगल चौहान की विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, इसी क्रम में बिंदु पुत्र मंगल पासी निवासी इंदलपुर भलयॉ थाना सरायलखन्सी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर अाते समय मटेहुं के पास टैम्पो ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया, आनन फानन में परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
रिपोर्ट -धनंजय दूबे/रवि दुबे
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ