Breaking News

ऑटो की में टक्कर नेत्रहीन बच्ची गम्भीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लेढ़वा गांव के पास बुधवार की देर शाम दो आटो में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक आटो सवार नेत्रहीन बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। नरहन खास गांव निवासिनी 12 वर्षीया माया पुत्री रमेश प्रज्ञाचक्षु है। उसकी मां व एक भाई भी नेत्रहीन है। मां-बेटी बुधवार को जीयनपुर कस्बा आई हुई थी। देर शाम दोनों एक आटो में सवार होकर घर जा रही थी। आटो अभी लेढुवा गांव के पास ही पहुंची थी कि सामने से आ रही दूसरी आटो से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में माया गंभीर रुप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही रोना-पीटना मच गया। मृतका माया तीन भाईयों की इकलौती बहन थी।

रिपोर्ट-  ब्यूरो

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़

              
    

और नया पुराने