आज़मगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर राजमो गांव में बीती रात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीरपुर पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोल दी है।
मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर राजमो गांव में आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर अंबेडकर मूर्ति के पास संदीप सोनकर पुत्र रामवृक्ष सोनकर परिवार के साथ रहता है रात्रि में लगभग 1:00 बजे डीसीएम से दस-बारह की की संख्या में आए बदमाशों ने पूरे परिवार को पीटना व गाली देना शुरु कर दिया बदमाशों के इस कृत्य से चीख पुकार मच गया तो बगल के ही घर में सो रहे गंभीरपुर के बरबसपुर निवासी बिल्डिंग मटेरियल व्यवसाई पोल्हा वन पुत्र सोहा यादव ने दौड़कर एक बदमाश को पकड़ लिया तो दूसरे बदमाश ने पोल्हा मन को लक्ष्य करके तमंचे से फायर कर दिया जो पीड़ित के गर्दन में लगी और वह गिर गए इस पर बदमाश गालियां देते भाग गए मौके पर उपस्थित लोगों ने पोल्हा वन को जिले के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है वही बदमाशों के पत्थरबाजी से अवधेश पुत्र रामवृक्ष सुनकर भी घायल हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस तरह के कृत्य से स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर दिए हैं जहां स्थानीय पुलिस रोड गश्त सहित अपराध को रोकने का दम भर्ती है वही इस घटना ने इनकी कलई खोल दी है।
रिपोर्ट- अंजनी राय
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़