आज़मगढ़।
सगड़ी।
9 एमएम पिस्टल ,समेत16 हथियार बरामद।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कई थाना क्षेत्र से असलहा तस्कर हुए गिरफ्तार पुलिस व स्वाट टीम ने अवैध असलहों के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया तस्करों के पास से 9 एमएम के तीन पिस्टल 32 बोर के 13 पिस्टल व एक रिवाल्वर बरामद किया है। डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र ने पुलिस टीम को 15 हजार इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरायमीर क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पास घेराबंदी व मुठभेड़ के पश्चात भारी मात्रा में अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि असलहा तस्कर निकाय चुनाव में अशांति फैलाने के लिए मंगाए गए थे। तस्कर असलहा बिहार के मुंगेर जिले से लाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे। पुलिस ने तस्करों के पास से तीन पिस्टल 9 एमएम 13 पिस्टल 32 बोर एक रिवाल्वर 32 बोर सात जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में तेज प्रताप राय पुत्र ओमप्रकाश राय निवासी रामगढ़ थाना जीयनपुर, संतोष यादव पुत्र रामविलास यादव हर्रैया बाईपास थाना जीयनपुर, राजेश मिश्रा पुत्र श्रीनिवास मिश्रा निवासी चकलालचंद थाना जीयनपुर, माता प्रसाद पुत्र जयराम वर्मा निवासी धानापुर थाना चंदौली, बताए गए हैं। इसके अलावा गिरोह में शामिल अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं। रामचंद्र सरोज मुढहर थाना बरदह, आजमगढ, लहौर यादव (ग्रामप्रधान) गोसाई की बाजार गंभीरपुर, लालू यादव उर्फ राहुल मुढहर बरदह, व भानु यादव नरहद सरायमीर आज़मगढ़, का नाम सामने आया है इनकी भी गिरफ्तारी जल्द से जल्द कर ली जाएगी।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
ज़ोन रिपोर्टर
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़