आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर थाना में जमीनी विवाद लाठी-डंडे एवं गोली चलाने से तीन व्यक्ति घायल हो जाने की घटना के सम्बन्ध में लाठी से घायल ग्राम बीना पारा निवासी मोहम्मद अबुल जैश पुत्र अलाउद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने अपराध संख्या 214 धारा 302, 323, 504 के अंतर्गत एजाज अहमद, ताहिर , रफअत पुत्रगण इम्तियाज अहमद , दानिश पुत्र इम्तियाज अहमद ग्राम बीना पारा थाना सरायमीर के विरोध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी हेतु कई स्थानों पर दबिश देना शुरू किया। इस दौरान सुबह नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बीना पारा गांव में गोली का आरोपी रफअत ग्राम मंजीरपट्टी मोड़ पर कहीं भागने की फिराक में खड़ा है।पुलिस ने सूचना पाते ही मुखबिर की निशानदेही पर पहुंचकर रफअत को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर सम्बन्धित धारा में जेला भेजा।
रिपोर्ट- यासीर
ब्यूरो आज़मगढ़।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।