आज़मगढ़।
सगड़ी।
पुलिस ने ट्रक सहित चालक को किया गिरफ्तार।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित हाइडिल कालोनी के पास ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक भीमराज प्रजापति अभी हाल में दुबई से आया था। वह हाइडिल के पास घर का निर्माण करा रहा था, करीब तीन बजे अपराह्न वह घर से बाइक पर सवार हो कर सड़क क्रास कर रहा था कि इसी बीच बिलरियागंज से जीयनपुर की तरफ से तेज रफ़्तार से आती एक ट्रक ने उसे धक्का मार दिया।पुलिस घायल को सी एच सी बिलरियागंज ले आयी, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक क़स्बा का निवासी भीम राज प्रजापति है ।वह एक सप्ताह पूर्व दुबई से कमा कर घर आया था। बिलरियागंज हाइडिल कालोनी के समीप वह नए मकान का निर्माण करा रहा था। रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे वह बाइक से घर से निकल रहा था कि इसी बीच बिलरियागंज से जीयनपुर की तरफ रफ़्तार से आ रही ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। चालक रफ़्तार के साथ ट्रक चलाते भागने लगा।
उधर पीछा कर रही पुलिस ने मधनापार मोड़ से कुछ दूर पहले ही चालक को ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट- नरेंद्र बहादुर राय
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़