आज़मगढ़।
मुबारकपुर।
विदेश में युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा दिया था।अठ्ठारह दिन बाद रविवार को गांव में शव पहुंचा तो फिर कोहराम मच गया। मुबारकपुर के कस्बा सराय निवासी सुनील कुमार 35 पुत्र मुसाफ़िर राम रोजी रोटी कमाने के लिए खाड़ी देश में मई 2016 में गया था दोहा कतर (विदेश)।अपने साथियों के भोजन करके सोया था अचानक सभी लोगो की तबीयत खराब हो गई वही सुनील कुमार की 25 अक्टूबर को मौत हो गयी ।मृतक के परिवारजनों विदेश मंत्रालय से भारत शव मांगने की गुहार लगाई ।अथक प्रयास के बाद 18 दिनों रविवार शाम को मृतक का छोटा भाई राजकुमार ने बाबतपुर हवाई अड्डे से एम्बुलेंस से शव को लेकर घर पहुंचा तो परिवार मे चीख़ पुकार मच गई ।माता पिता, पत्नी कालिन्दी देवी, बच्चे पायल,काजल,कृष्ण,वह भाइयों का रो रो कर बुराहाल हैं गांव में मातम छा गया, परिवारजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
रिपोर्ट- ब्यूरो
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़