आज़मगढ़।
सगड़ी।
आज का सामाजिक संकट और युवा वर्ग पर संगोष्ठी का आयोजन सगड़ी क्षेत्र के कृष्णा पटेल महाविद्यालय रोहुवार बैदौली में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष राममूर्ति सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया ।कार्यक्रम का संचालन पंकज गौतम ने किया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना ताहिर मदनी ने कहा अच्छे कार्यों के प्रति सभी का जुड़ाव होना चाहिए। अमीरी गरीबी के बीच की खाई को मिटाना चाहिए। क्योंकि सभी मानव एक समान हैं, कहीं पर कार्यक्रम में खाने के बाद जितना भोजन फेंक दिया जाता है। कहीं भोजन के लिए लोग तरस रहे हैं ।आज भी यह एक विडंबना ही है। दहेज रहित सामूहिक विवाह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि- यह समाज की इस समय की बड़ी समस्या है। डॉक्टर अनिल राय प्रोफेसर हिंदी विभाग गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कहा कि- दुनिया में दहेज ही नहीं सबसे बड़ा एक दर्द है इससे जुड़ी तमाम कुरीतियां भी समाज के सामने एक बड़ी समस्या बनी हुई है, जब तक उनका निराकरण नहीं होगा, तब तक दहेज की समस्या खत्म नहीं होगी । जैसे कि अमीरी गरीबी जात पात ऐसी तमाम असमानताएं हैं । जिनको जब तक सुधार नहीं होगा । तब तक दहेज जैसी समस्याओं का अंत नहीं होगा ।समाज की सभी कुरीतियों के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर लड़ना होगा। जैसे की आग के बारे में सोचने के बाद पानी पर भी विचार कर ना होगा अंधकार के सामने प्रकाश के बारे में सोचना होगा। उन्होंने कहा कि सभी वक्ताओं ने आज के वर्तमान परिस्थिति पर असंतोष व्यक्त किया है ।यह एक विचारणीय विषय है पढ़े लिखे लोग सबसे ज्यादा दलाली करते हैं ।सत्ता द्वारा इतिहास को अपने हिसाब से लिखवाया जाता हैं ।एकता के लिए लोकतांत्रिक समानता का होना आवश्यक है इस समय न हिंदू धर्म की ताकत है न मुसलमान धर्म की ताकत है अगर ताकत है तो सिर्फ पैसे की। पूंजीवादी व्यवस्था में महिलाओं को विज्ञापन का एक वस्तु बना दिया है ।शासक वर्ग का उद्देश्य हिंदू मुसलमानों केधर्म समानता क्या में होती है। दोनों लोगों में व धर्म मे फर्क क्या है । दोनो के अन्तर का लाभ उठाकर। फुट डालकर राज करता है। हिना देसाई कार्यकारी अध्यक्ष रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा ने कहा कि- स्त्री एक वस्तु नहीं है आज का समाज स्त्री को एक वस्तु बना दिया है, स्त्रियों को सम्मान देना चाहिए, दहेज रहित विवाह करके हम बेटियों पर कोई एहसान नहीं करते है। गोष्ठी को दानिश हाफिज फलाही ,मौलाना अमर असलम इस्लाही, तल्हा अली आजमगढ़, फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर,जमील अहमद सिद्दीकी ,नुसरत बानो, डॉ विभा राय, आदि लोगों ने भी संबोधित किया। आए हुए सभी लोगों का कार्यक्रम के आयोजक राम सकल सिंह पटेल ने आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, विजय बहादुर पटेल, रामसरन यादव ,डॉ नरसिंह सिंह पटेल अरुणा सिंह श्रीनिवास पटेल ,चंद्र देव राय, पूनम सिंह, ओमप्रकाश सिंह ,लीला शर्मा, आदि लोग रहे।
रिपोर्ट- ब्यूरो
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़