Breaking News

बाबू शिवपत्तर राय महाविद्यालय रामगढ़ में जिला स्तरीय इंटर कालेज क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरु।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

स्वामी विवेकानंद ने चंद्रभान इंटर कॉलेज को 12 पॉइंट से हराया।

जिला स्तरीय इंटर कालेज क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरु।

गावँ की प्रतिभाओं को सही दिशा देने की जरूरत- कमलेश राय

आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाबू शिव पत्तरराय स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में सोमवार को सात दिवसीय जिला स्तरीय इंटर कॉलेज क्रीड़ा,  निबंध, एवं चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि केदारनाथ राय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की । विभिन्न विद्यालयों से आई टीमों ने मैदान में मार्च फ़ास्ट किया। कबड्डी का पहला मैच क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मालटारी व चंद्र भानू इंटर कॉलेज मसूरियापूर की छात्राओं के बीच खेला गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की टीम ने कुल 40 पॉइंट बनाए, जबकि चंद्रभान इंटर कॉलेज मसूरिया पुर की टीम मात्र 28 पॉइंट पर ही सिमट कर रह गई। इस प्रकार स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्राओं की टीम ने 12 पॉइंट से मैच को अपने नाम कर लिया।
विद्यालय प्रबंधक कमलेश राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि- पढ़ाई के साथ ही साथ छात्रों को खेल बहुत जरूरी है। खेल से मन मस्तिष्क के अलावा शरीर निरोग रहता है। कहा कि- अच्छे खिलाड़ियों को सरकार अलग से नौकरियों में विशेष कोटा देती है। खेल से खिलाड़ियों को शारीरिक मानसिक व सामाजिक लाभ होता है, आज जरूरत है गावँ की प्रतिभाओं को सही दिशा देने की।
इस दौरान क्रिकेट कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला का भी आयोजन किया गया। बता दें कि- विद्यालय परिवार ने प्रथम पुरस्कार दस हजार, दूसरा पांच हजार व तृतीय पुरस्कार तीन हजार, व सांत्वना पुरस्कार पंद्रह सौ रुपये रखा गया है। इस दौरान  विद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार राय, डॉक्टर अलका राय,  नितेश कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर मुन्नी राय, डॉ हरेंद्र सिंह, बृजेश कुमार राय,  भोला साहनी, दिव्य प्रकाश राय, मानवेंद्र पांडे, राममिलन चौहान, डॉक्टर पंकज कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-  ब्यूरो

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              
    

और नया पुराने