Breaking News

सफलता: मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी गिरफ्तार।

आगरा।

आगरा से विकास गुप्ता की रिपोर्ट-

थाना एत्माद्दौला को बड़ी सफलता मिली।

ज्ञातव्य है कि दो दिन पूर्व थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मासूम का पत्थर से सर कुचलकर हत्या कर दी गई  लड़का छोले भटूरे की दुकान पर करता था।
अनिल निवासी प्रकाश नगर छोले भटूरे की ठेल पर बर्तन धोने का काम कर रहा था तभी मुकेश नाम का युवक आया और अनिल को दुकान से लगभग 4:00 बजे बुला कर ले गया जब युवक देर रात तक घर नहीं लौटा तो घर वालों ने छोले भटूरे दुकानदार से पूछताछ की देर रात तक अनिल का कुछ भी पता नहीं चल सका आज सुबह परिजनों को सूचना मिली के आपका लड़का रामबाग स्थित नर्सरी के पीछे मृत पड़ा हुआ है परिजनों ने नर्सरी की ओर दौड़ लगा दी वहां जाकर देखा तो अनिल मृत अवस्था में पढ़ा हुआ है और उसके सिर पर भारी घाव है जिसके चलते उसकी मौत हुई थी।
पुलिस ने आज मासूम बच्चे की हत्या के आरोपी राहुल और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया उसके बाद मासूम बच्चे के सर पर सिलेंडर का वार किया उसी दौरान बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आगरा।

          
              

और नया पुराने