आज़मगढ़।
सगड़ी।
अध्यक्ष पद के लिए 5 महामंत्री पद के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में बचे।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी में छात्र संघ चुनाव के लिए गुरुवार को जांच के बाद अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार के ऊपर बिलरियागंज थाने में धारा 325, 323, 504, 506, आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज होने के कारण पर्चा खारिज कर दिया गया, वही पुस्तकालय मंत्री की 18 साल से कम उम्र के चलते रवि कौशल का पर्चा खारिज कर दिया गया। पुस्तकालय मंत्री के उम्मीदवार और उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के मैदान में होने से कांटे की टक्कर मानी जा रही है। शिक्षा संकाय में प्रशांत कुमार यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
अध्यक्ष पद पर 5 प्रत्याशी और महामंत्री पद के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
चुनाव अधिकारी डॉक्टर कैलाश नाथ गुप्त एवं विद्यालय प्राचार्य डॉक्टर राम अवध सिंह यादव ने बताया जांच के बाद पर्चा खारिज होने पर,
अध्यक्ष पद के लिए आशीष यादव, साधना यादव, विभव चौहान, चंदन कुमार, रामरतन कुमार के पर्चे बैध पाये गये हैं।
महामंत्री पद के लिए सभी पर्चे बैध पाये गये। अब विनय कुमार, वृंदापति कुवंर, अजीत कुमार और रामनयन यादव चुनाव मैदान में हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशीयों सुजीत कुमार और सत्य प्रकाश चौधरी के पर्चे बैध मिले।
पुस्तकालय मंत्री पद के लिए रवि कौशल का पर्चा उम्र कम होने के कारण अवैध किया गया विशाल कुमार और अशोक यादव चुनाव मैदान में है।
शिक्षा संकाय प्रतिनिधि के लिए प्रशांत कुमार यादव ने अकेले नामांकन किया था ।जिसका पर्चा बैध पाया गया। जिसका निर्विरोध चुना जाना तय है।
पर्चे की जाचं सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक हुई, इस दौरान खूब गहमा गहमी रही।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
ज़ोन रिपोर्टर
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़