Breaking News

चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये कैश व सामान किया पार।

आज़मगढ़।

सेंध काटकर चोरों ने लाखों रुपये का जेवरात व बर्तन पर किया हाथ साफ।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर व नगर पंचायत अजमतगढ़ मे चोरों ने दो जगहों पर एक दुकान के चटकाए ताले व एक जगह सेंध काटकर किया लाखों रुपये का कीमती सामानों पर हाथ साफ बताते चलें कि कुंदन जायसवाल पुत्र स्व0 जमुना जायसवाल ग्राम जामेतुल बनात नगर पंचायत जीयनपुर का निवासी हैं।जिसकी दुकान मैन रोड दोहरीघाट-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये का समान उठा ले गए जिसमें काउंटर मे रखा 3 लाख रुपये नगदी और 9 नग बैटरी बडीं साईज 4 नग छोटी बैटरी व 6 नग इनवर्टर 4 नग स्टेपलाइजर 2 नग रंगीन टीवी एल इ डी कीमत करीब तीन लाख पचास हजार रुपए की सामान चोरी कर ले गए। वहीं नगर पंचायत अजमतगढ़ के अली नगर में रमेश चंद्र हलुवाई पुत्र स्व0 शंकर हलवाई ग्राम- पोस्ट बरहज बाजार आजाद नगर दक्षिणी थाना- बरहज जिला देवरिया का रहने वाले की अजमतगढ़ नगर पंचायत में ससुराल मे नेवासा का मकानअली नगर में स्थित हैं जिससे चोरों द्वारा सेंध काटकर तिजोरी से लाखों रुपये का जेवरात व दूसरे कमरे में रखा पचासों हजार रुपये का बर्तन उठा ले गए।वहीं इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई हैं।वहीं मोके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि जाचं कर कार्यवाही करेंगे।

रिपोर्ट-  मनोज चतुर्वेदी
    ज़ोन रिपोर्टर

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

    

और नया पुराने