Breaking News

दुर्घटना में 11वीं के छात्र की मौत, परिवार में छाया मातम।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

रौनापार थाना क्षेत्र के दाममहुला के पास आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मनोज सिंह पुत्र नारद सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी सहनुपुर रात्रि में प्रतिदिन की भाँति घर से भोजन लेकर अपने बड़े भाई को दुकान पर देने गया हुआ था व खाना देकर वापस आ रहा था कि रास्ते में ही साइकिल में पीछे से अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा व वाहन ने कुचलते हुए निकल गया कुछ देर बाद इकट्ठी हुई भीड़ में उसके भाई ने पहचान की इसके उपरांत मामला महुला चौकी पर सूचना दी गई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रौनापार थाने पर भिजवा दिया जहां पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतू भेज दिया गया मृतक मनोज अपने सात भाइयों में सबसे छोटा था जो  11 वीं कक्षा का छात्र था मनोज की मृत्यु पर उसके परिवार में मातम छा गया।

रिपोर्ट- नवीन राय

www.samacharindialive.in

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                 समाचार इंडिया लाइव
                      ब्यूरो आज़मगढ़

और नया पुराने